नकली ब्रांडेड देसी घी बनाने की फैक्ट्री पकड़ी
नकली ब्रांडेड देसी घी बनाने की फैक्ट्री पकड़ी नकली ब्रांडेड देसी घी बनाने की फैक्ट्री पकड़ी क्राइम डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़। Updated Mon, 23 Apr 2018 01:53 AM IST नकली घी फैक्ट्री वाले प्रकरण में आरोपियों को लेकर वार्ता करते एसएसपी राजेश पांडेय। - फोटो : अमर उजाला पढ़ें अमर उजाला ई-पेपर Free में कहीं भी, कभी भी। 70 वर्षों से करोड़ों पाठकों की पसंद Read Now कभी मिलावटगढ़ के रूप में कुख्यात रहे अलीगढ़ में एक बार फिर नकली देसी घी बनाने का धंधा जोरों पर चल रहा है। शनिवार रात बन्नादेवी पुलिस ने छापेमारी कर महानगर के सारसौल इलाके की गुुरु रामदास नगर कॉलोनी में नकली देसी घी बनाने की फैक्ट्री पकड़ी है। मौके से फैक्ट्री संचालक सहित तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है। इस फैक्ट्री में कई नामी कंपनियों के नाम से उनकी हूबहू पैकिंग में एसेंस (देसी घी की खुशबू देने वाला केमिकल) रिफाइंड व वनस्पति घी आदि की मिलावट से देसी घी बनाकर बेचा जा रहा था। करीब एक क्विंटल माल के तैयार पैकिट व अधबना माल, मिलावट की वस्तुएं, पैकिंग का सामान आदि बरामद किया है। पुलिस की सूचना पर एफडीए ने भी सैंपल लक...

Comments
Post a Comment