इंजीनियरिंग की पढ़ाई छोड़ कैसे सुशांत सिंह राजपूत बन गए हीरो, जानिए अब तक का सफर

अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत ने मुंबई के बांद्रा स्थित अपने घर पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। सुशांत के आत्महत्या की वजह अभी सामने नहीं आई है। उनके आत्महत्या की खबर सुनकर हर कोई हैरान है। सुशांत सिंह राजपूत एक ऐसे अभिनेता थे जो टीवी से निकल बड़े पर्दे पर आए और एक के बाद एक बड़ी फिल्में कीं।
21 जनवरी 1986 को पटना में जन्मे सुशांत ने टेलीविजन से बॉलीवुड तक का सफर तय किया। टेलीविजन की दुनिया में वो एक चमकता सितारा रहे। इंजीनियरिंग करने वाले सुशांत फिल्मों में कैसे आए चलिए आपपको बताते हैं।
साल 2002 में सुशांत की मां का निधन हो गया। उसी साल उनका परिवार पटना से दिल्ली शिफ्ट हो गया। सुशांत पढ़ने में बहुत होशियार रहे। 11वीं में वो फिजिक्स ओलंपियाड में गए थे और वहां उन्हें गोल्ड मेडल मिला। दिल्ली कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग में पढ़ाई करते हुए सुशांत को लगा कि उन्हें कुछ एक्स्ट्रा एक्टिविटी करनी चाहिए।

अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत ने मुंबई के बांद्रा स्थित अपने घर पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। सुशांत के आत्महत्या की वजह अभी सामने नहीं आई है। उनके आत्महत्या की खबर सुनकर हर कोई हैरान है। सुशांत सिंह राजपूत एक ऐसे अभिनेता थे जो टीवी से निकल बड़े पर्दे पर आए और एक के बाद एक बड़ी फिल्में कीं।
साल 2002 में सुशांत की मां का निधन हो गया। उसी साल उनका परिवार पटना से दिल्ली शिफ्ट हो गया। सुशांत पढ़ने में बहुत होशियार रहे। 11वीं में वो फिजिक्स ओलंपियाड में गए थे और वहां उन्हें गोल्ड मेडल मिला। दिल्ली कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग में पढ़ाई करते हुए सुशांत को लगा कि उन्हें कुछ एक्स्ट्रा एक्टिविटी करनी चाहिए।
Comments
Post a Comment